फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी कॉलेज भवन के निर्माण का काम रोका

Tue, 14 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
कालेज भवन का निरीक्षण करते हरीश धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने मंगलवार को निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज भवन के निरीक्षण के दौरान कई खामियां पकड़ी। दो करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन निर्माण के काम के निरीक्षण के लिए निर्माण एजेंसी ने एक भी इंजीनियर नियुक्त नहीं किया है। भवन के कालम बीम घटिया तरीके से खड़े किए गए हैं। निर्माण में मानकों का कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने एसडीएम को गुणवत्ता की जांच करने का आदेश दे दिया है और जांच पूरी होने तक भवन का निर्माण कार्य रोक दिया है।
विज्ञापन


कॉलेज भवन का निर्माण नेशनल प्रोजेक्टर कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन नाम की कंपनी कर रही है। कंपनी को भवन निर्माण के लिए पूरी दो करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है। धामी को कुछ लोगों ने जानकारी दी थी कि भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है, यदि इसी तरह की लापरवाही से भवन खड़ा किया गया तो वह खतरनाक साबित हो सकता है। धामी ने भवन में प्रयुक्त हो रही सामग्री का गहराई से निरीक्षण किया। बताया कि हर स्तर पर खामियां ही खामियां नजर आ रही हैं।

उन्होंने काम पर लगे मजदूरों से जानना चाहा कि कोई तकनीकी स्टाफ यहां पर तैनात है या नहीं, जवाब मिला कि कोई तकनीकी स्टाफ यहां नहीं रहता। लिंटर के लिए सामग्री तैयार करने के लिए मिक्सर मशीन नहीं रखी गई है। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। निरीक्षण के समय ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया, वर्तमान तथा पूर्व छात्रनेता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


घटिया हॉटमिक्स की भी जांच होगी
वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि नगर क्षेत्र में एडीबी कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से किए जा रहे हॉटमिक्स की भी जांच होगी। हॉटमिक्स बिछाते समय लोकल सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। धामी ने कहा कि जांच के बाद हर एजेंसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें