फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी नगर में बर्फ के फाहे गिरे

Thu, 22 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार की सुबह से लगातार हो रही मध्यम स्तर की बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। यहां का अधिकतम तापमान कल की अपेक्षा आज सात डिग्री सेल्सियस गिरकर 11 डिग्री पर आ गया। शाम तक यहां आठ मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। बारिश से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। उधर, धारचूला और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर लगातार हिमपात हो रहा है। आईटीबीपी ने अग्रिम चौकियों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


मुनस्यारी में नया बस्ती, कालामुनि तक बर्फ गिर गई है। मुनस्यारी बाजार में बर्फ के फाहे गिरे। मुनस्यारी में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, छिपलाकेदार की पहाड़ियों में भारी हिमपात हुआ है। धारचूला तहसील में नारायण आश्रम से आगे का पूरा इलाका बर्फ से पट गया है। कैलास मानसरोवर यात्रा का पैदल मार्ग पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। गाला, लमारी, तिदांग में भी हिमपात हुआ है।

 नाभीढांग, कुटी, गुंजी, कालापानी, गर्र्ब्यांग में जमकर बर्फ गिरी है। आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह ने अपनी अग्रिम चौकियों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि गश्त के समय सावधानी बरतने को कहा गया है। जिले में सभी स्थानों पर व्यापक बारिश हुई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें