फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से पटा है मुनस्यारी मार्ग, पिथौरागढ़ की चोटियों में भी हिमपात

विज्ञापन
मुनस्यारी में सड़क से बर्फ हटाती जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बर्फ से पटा है मुनस्यारी मार्ग, पिथौरागढ़ की चोटियों पर हिमपात
विज्ञापन

पिथौरागढ़/मुनस्यारी। शनिवार की रात को मुनस्यारी के साथ ही जिले के तमाम हिस्सों में बर्फबारी हुई। जिला मुख्यालय की ऊंची चोटियों में भी बर्फ गिरी। थल-मुनस्यारी सड़क पर बर्फ पटी है। यह सड़क पिछले छह दिनों से बंद है। रविवार को मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री और पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री था।
विज्ञापन

मुनस्यारी की ऊंची चोटियों के साथ ही निचले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। मंगलवार से बंद थल-मुनस्यारी सड़क पर रविवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ। लोनिवि सड़क से बर्फ हटवा रहा है। कालामुनि और बेटुलीधार के बीच लगभग डेढ़ किमी हिस्से में अब भी बर्फ पटी है। शनिवार को जिला मुख्यालय के सौड़लेख, थलकेदार समेत तमाम इलाकों में बर्फ गिरी। रविवार की सुबह यह चोटियां बर्फ से लकदक नजर आई। रविवार को मौसम साफ रहने से दिन में ठंड से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

फोटो 02 पीटीएच 27, 28 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें