फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी बॉयज बना फुटबाल का चैंपियन

Sat, 21 Feb 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ केएनयू जीआईसी के मैदान में फुटबाल खेलने के लिए तैयार ​खिलाड़ी। स्रोत : खेल विभाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ट्राइबल सब प्लान के तहत अनुसूचित जनजाति के बालकों की सेवन-ए-साइड फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब मुनस्यारी बॉयज ने जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

केएनयू जीआईसी के खेल मैदान में प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुनस्यारी बॉयज और फुटबाल एकेडमी मुनस्यारी के बीच खेला गया। मुनस्यारी बॉयज ने 3-0 से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में जोहार क्लब मुनस्यारी ने पिथौरागढ़ को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल में निर्धारित समय तक मुनस्यारी बॉयज और जोहार क्लब एक-एक गोल से बराबरी पर रहे। इसके बाद ट्राईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। पेनल्टी शूटआउट में मुनस्यारी बॉयज ने जोहार क्लब 4-3 से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
यतीश चंद्र ओझा, कैलाश लस्पाल, जगदीश सिंह कसनियाल, चंद्र सिंह धामी निर्णायक रहे। विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गई। वहां पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह नित्वाल, ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें