टनकपुर (चंपावत)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा की ओर से ठेका प्रथा बंद कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया।
मंगलवार को शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैंडा के पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर कर्मचारियों ने ईओ ऋषभ उनियाल के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के तत्काल समाधान की मांग की।
प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष कमलेश, मंत्री सुनील, सोमपाल, मीरा, सन्नी, सोनू कुमार, सुरेश कुमार, शक्ति, चंदन वाल्मीकि, कपिल, विनोद समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।