भाजपा ने नगर पालिका द्वारा पार्किंग शुल्क का ठेका आवंटित किए जाने का पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पार्किंग शुल्क की वूसली से मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन को आने वाले यात्रियों की जेब पर मार पड़ती है। पार्टी ने मेले से पहले शहर में जगह-जगह अवैध रूप से खुली मांस की दुकानें बंद न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में पार्टी ने कहा है कि शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है, ऐसे में यात्रियों से पार्किंग शुल्क की वसूली अनुचित है। पार्टी कार्यकर्ताआें का कहना है कि पार्किंग शुल्क से बचने के लिए यात्री शहर के अंदर प्रवेश न कर सीधेे पूर्णागिरि धाम को जाते हैं, जिससे शहर क्षेत्र के कारोबारियों को खासा नुकसान होता है। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री दीपक पाठक, मदन महर, राजेंद्र रजवार, जसोद सिंह, अक्षत अग्रवाल, संदीप सिंह, विनोद वर्मा, कमल पंत, नारायण सिंह महर, नवीन पंत, केएन पांडेय, कुमुद जोशी, राजेंद्र कुमार आदि शामिल थे।