फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नगर निगम ने सात मीट विक्रेताओं का किया चालान

Wed, 07 Jan 2026 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में गंदगी करने वालों के खिलाफ नगर निगम के अधिकारियों ने कमर कस ली है। निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर गंदगी फैलाने पर सात मीट विक्रेताओं का चालान किया। टीम की कार्रवाई से विक्रेताओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने पॉलिथीन और गंदगी को रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नगर में मीट विक्रेताओं की ओर से गंदगी किए जाने पर सात का चालान किया गया। साथ ही भविष्य में गंदगी किए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। सहायक नगर आयुक्त जायसी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में सहायक नगर आयुक्त राजेश बुधानी, कर एवं राजस्व निरीक्षक ललित कुमार और लता पंत, सफ़ाई सुपरवाइजर विकास कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें