फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

Wed, 28 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा और छिपलाकेदार में गणतंत्र दिवस पर बर्फबारी के बाद मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। इससे बर्फीली हवाएं चलने से तराई-भाबर में भी एकाएक ठंड बढ़ गई है। धारचूला तहसील में नारायण आश्रम से आगे लिपुलेख तक कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर भी जमकर बर्फबारी हुई। इधर नैनीताल में भी दोपहर बाद बारिश के साथ कुछ देर हिमकण गिरे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को निचले इलाकों में हल्की बारिश के बाद यहां न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही अभी बनी रहेगी। अगले 48 घंटे में फिर से कुछ हिस्सों में हल्के और मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। गढ़वाल में भी बदरी-केदार,गंगोत्री, यमुनोत्री समेत  अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें