फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुवाकोट के ग्रामीणों ने किया जल निगम के एसई का घेराव

Sat, 06 Jul 2019 10:25 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला, ब्यूराे/पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पेयजल किल्लत को लेकर जलनिगम कार्यालय में अधिकारियों का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एससीपी योजनांतर्गत बनी पेयजल योजना शुरू नहीं होने से आक्रोशित सुवाकोट के ग्रामीणों ने जल निगम के अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। उन्होंने शीघ्र योजना शुरू नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


वड्डा क्षेत्र के सुवाकोट के ग्रामीण शनिवार को जल निगम कार्यालय पहुंचे और एसई का घेराव किया। प्रधान राकेश कुमार का कहना था कि गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए एससीपी से योजना बनाई गई। कहा कि विभाग की उदासीनता के चलते योजना को अभी तक शुरू नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर और यूथ कांग्रेस के ऋषेंद्र महर ने कहा कि जिले में सरकारी अमला निरंकुश हो गया है। एसई द्वारा 22 जुलाई तक योजना में कार्य प्रारंभ करने के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। उन्होंने चेतावनी दी की यदि तय समय तक कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़क पर चक्का जाम करने को विवश होंगे। विरोध जताने वालों में गाजी राम, शंकर, मयंक इगराल, विपिन चंद्र, भगवान राम, गायत्री देवी, विमला, आशा, सुरमा, रेखा, ममता, लक्ष्मण प्रसाद, सुरेश प्रसाद, पवन कुमार, सुनील कुमार, अजय, लोकेश, राहुल, दीपक आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें