फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के ‘पंजे’ से जीता मुनस्यारी पब्लिक स्कूल

Mon, 03 Jun 2019 12:10 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
मुनस्यारी में फुटबाल मैच खेलती बालिकाएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जोहार क्लब की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में मुनस्यारी पब्लिक स्कूल ए और एनएसएस सरमोली ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया है। मुनस्यारी पब्लिक स्कूल की आस्था ने पांच गोल दागे।
मुनस्यारी पब्लिक स्कूल ए और मुनस्यारी पब्लिक स्कूल बी के मध्य खेले गए बालिका वर्ग के मुकाबले में मुनस्यारी पब्लिक स्कूल ए टीम 7-0 से विजयी रही। टीम की आस्था ने पांच और स्नेहा ने 2 गोल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 14 बालक वर्ग में एनएसएस सरमोली और सर्वोदय पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। सरमोली की टीम 5-0 से विजयी रही। विजयी टीम की ओर से बलवंत, हिमांशु फर्स्वाण, समीर, जतिन और संजय ने एक-एक गोल किया। जोहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल धर्मशक्तू ने बताया कि सोमवार से सीनियर वर्ग के मैच शुरू होंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें