फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी की बान कमला...

Sun, 05 Nov 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
विज्ञापन
अस्कोट मल्लिकार्जुन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन महोत्सव के तीसरे दिन कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। दल लीडर भगवती दनपुरिया के नेतृत्व में ज्वालेश्वर सांस्कृतिक कला केंद्र जौलजीबी के कलाकारों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित कार्यक्रम से शुरुआत की। जय भोला निर्तोली का बाबा तेरी जै जै होला, बनारसी साड़ी वाली ठुमका लगाए छूं, मुनस्यारी की बाना कमला, ओ रंगीनी बाना हसिया बाना दूर आए बाना बांज काटना, डोला रे डोला हाय डोला मन डोला, प्रेम रतन धन पायो समेत कई गीत गाए। प्यार का रोग लगा के छोड़ा साथी रे गीत पर धारचूला की दीपिका चौरसिया ने बेहतरीन नृत्य किया।
विज्ञापन


चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल, केबीएस पाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, कन्या जूनियर हाइस्कूल खोलियागांव के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन गोविंद भंडारी ने किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पाल ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। महोत्सव संचालन में ललित पाल, तनुज पाल, महेंद्र जेठी, गोविंद पाल, नवीन रावत आदि सहयोग दे रहे हैं।

400 मीटर में दीपक, आयुषी सबसे तेज दौड़े
बालक प्राथमिक वर्ग 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय प्रथम के दीपक कुमार ने पहला, केबीएस पाल मेमोरियल स्कूल के योगेश भंडारी ने दूसरा, केंद्रीय विद्यालय मिर्थी के राहुल लुंठी ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में प्राथमिक स्कूल प्रथम की आयुषी, केंद्रीय विद्यालय की कोमल पाल, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की आकृति, 800 मीटर खुली दौड़ में चिल्ड्रेन पैराडाइज पब्लिक स्कूल के कपिल कुमार, प्रदीप बसेड़ा, अनुराग कुंवर, चम्मच दौड़ में प्राथमिक स्कूल द्वितीय के आयुष कुमार, केंद्रीय विद्यालय मिर्थी के राहुल लुंठी, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के दीपक कुमार, बालिका वर्ग में चिल्ड्रेन पैराडाइज की तेजस्वी जोशी, प्राथमिक प्रथम के साक्षी, प्राथमिक पाठशाला द्वितीय की सिमरन और 1500 मीटर खुली दौड़ में चिल्ड्रेन पैराडाइज के प्रदीप बसेड़ा, कपिल कुमार, शिवम पाल ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें