फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी ने जेएसएस देहरादून को हराया

Sat, 22 Jun 2019 07:00 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , थल (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
थल में चल रहे फुटबाल मैच में गोल के लिए जूझते खिलाड़ी। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल फुटबॉल क्लब की ओर से चल रही 11वीं चैंपियन फुटबॉल कप प्रतियोगिता में वाईबीएफसी नाचनी ने एफसीएम मुवानी को 6-2 से रौंद दिया। एक अन्य मैच में एमबीएफ मुनस्यारी ने जेएसएस देहरादून को हराया।
विज्ञापन


नाचनी और मुवानी के बीच खेले गए मुकाबले में खेल शुरू होने के पांचवें मिनट में नाचनी के अंकित पिपलिया ने पहला, 10वें मिनट में चंद्रभानु ने दूसरा गोल किया। मध्यांतर के बाद 7वें मिनट में नाचनी के गौरव टोलिया ने तीसरा गोल किया। मुवानी के ओर से 9वें मिनट में रितेश मारकोना ने गोल कर टीम का खाता खोला। थोड़ी देर बाद नाचनी के ऋषभ ने चौथा गोल किया। इसके बाद ऋषभ ने एक और गोल किया। मुवानी के संजय बोरा ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। अंतिम क्षणों में नाचनी के चंद्रभानु ने गोल कर स्कोर 6-2 कर दिया।


दूसरा मैच एमबीएफ मुनस्यारी और जेएसएस देहरादून के बीच खेला गया। देहरादून के फारवर्ड लक्की मेहरा ने सेंटर से दमदार किक मारकर गोल किया। मैच में वापसी करते हुए मुनस्यारी के फारवर्ड राजू गोस्वामी ने गोल पोस्ट के पास मिली गेंद को हेड से गोल पोस्ट में डालकर स्कोर को 1-1 कर दिया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। मुनस्यारी के कप्तान नितेश पांगती ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें