पिथौरागढ़ स्टेडियम में जिम के उद्घाटन अवसर पर मौजूद डीएम।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सुरेंद्र सिंह वल्दिया खेल स्टेडियम पिथौरागढ़ में बीएडीपी योजना के अंतर्गत मल्टी जिम शुरू हो गया है। सोमवार को डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने जिम का उद्घाटन किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि अत्याधुनिक मल्टी जिम का लाभ स्पोर्ट्स टैलेंट हंट योजना के अंतर्गत चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट, ललित मोहन जोशी, ललित पंत, कैप्टन धरम चंद, बहादुर सिंह बोहरा, कैप्टन देवी चंद, एलआईयू निरीक्षक कुंवर सिंह धामी, प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला, हीरा सिंह खाती, सुषमा जोशी, कमला बिष्ट, रवींद्र ठाकुर, जुगल किशोर पांडे, जगत सिंह महरा, पुष्कर सिंह रावत, मनोज रावत, मनोज कुमार पुनेठा, आनंद सिंह रावत, लीलावती जोशी, सुनीता मेहता रावत, भावना कापड़ी, विनीता महर, नीरज सौन, मनोज रावत, हरीश चंद, दिनेश सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।