फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम भूमि पर बनाए पावर हाउस का मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
बंगापानी में मांगों को लेकर ज्ञापन देते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी क्षेत्र के लोगों ने नाप भूमि पर बनाए गए बिजली घर का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में लोगों ने शनिवार को बंगापानी तहसील कार्यालय के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेजा। एक गरीब परिवार की भूमि पर पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) ने अवैध तरीके से बिजली घर बनाया। इस जमीन के बदले किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। तीन साल बाद भी इसके लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य मवानी दवानी विजय कुमार, मदरमा के प्रधान उमेश धामी, सरपंच गंगा सिंह, छात्रनेता बिक्की बिष्ट, बाता के प्रधान प्रतिनिधि बहादुर कोरंगा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें