फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु मिस्टर फ्रेशर, दिव्या मिस फ्रेशर बनीं 

Mon, 24 Oct 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
हिमांशु मिस्टर फ्रेशर, दिव्या मिस फ्रेशर बनीं  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नन्हीं कली सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित ज्ञानदीक्षा फ्रेशर कार्यक्रम का समापन हो गया। बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के नव आगंतुक छात्रों का तिलक और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


बीटेक की छात्रा भूमिका खर्कवाल ने स्वागत गीत और वंदना प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रकाश पंत ने सभी विद्यार्थियों को सफलता के मूलमंत्र दिए। बीटेक सिविल की छात्रा प्रियंका मेहता ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। ज्ञानदीक्षा 2016 के मिस्टर फ्रेशर इवेंट हिमांशु थपलियाल, मिस फ्रेशर इवेंट दिव्या कुमारी, मिस्टर पर्सनाल्टी इवेंट शुभम कुमार, मिस पर्सनाल्टी इवेंट का खिताब स्नेहा चंद ने जीता। 

संस्थान के निदेशक डा. बीके सिंह ने सभी नए छात्र-छात्राओं और आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। बीटेक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने गढ़वाली और कुमाऊंनी, भोजपुरी लोकगीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन बीटेक द्वितीय वर्ष के लवली, कविता, कविता चंद, अभिषेक मेहरा, चित्रा, हिमांशु जोशी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रीना पांडे, डॉ. निवेदिता बिष्ट, पुनीत चंद्र वर्मा ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें