सिनेमा लाइन के लोगों ने मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। पाइप लाइन बिछाने के दौरान सिनेमा लाइन के कई घरों की पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। सभासद पवन सिंह माहरा के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी टूटी हुई लाइनों की मरम्मत नहीं की जा रही है।
सभासद ने कहा कि पेयजल लाइनें तत्काल ठीक नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिनेमा लाइन के करीब 400 घरों में पानी का संकट पैदा हो गया है और स्टैंड पोस्टों में पानी नहीं आ रहा है। पिछले दिनों नाली में पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई कर दी थी। इस कारण सारी पाइप लाइन टूट गई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया।
पिछले दिनों उपजिलाधिकारी ने मौका मुआयना करने के बाद जल संस्थान के अफसरों को निर्देश दिए थे कि पानी की लाइन तुरंत ठीक की जाए लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
जल संस्थान के ईई ने कहा कि जल्दी ही पानी की लाइन ठीक की जाएगी। प्रदर्शन में सभासद केदार लुंठी, चंद्रशेखर मखौलिया, सुधीर चौहान, अभिषेक तिवारी, दीपक तिवारी, लीला सौन, बसंती देेेवी, कमला देवी, उमा देवी, सरिता देवी, अंजु देवी, दीपा देवी, मुकेश भट्ट, विनोद सार्की, कलावती देवी आदि थे।