पिथौरागढ़। नगर में अंजुमन हैदरी खान कॉलोनी खड़कोट के अध्यक्ष यूसुफ खान के नेतृत्व में मोहर्रम पर मातमी जुलूस निकाला गया।
शुक्रवार को मोहर्रम के आशूरा के अवसर पर मातमी जुलूस हैदरी इमामबाड़ा से शुरू होकर घंटाकरण, इमामिया इमामबाड़ा पहुंचा। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सीनाजनी और जंजीर के साथ मातम किया।
मौलाना कासिम हुसैन ने कहा कि आशूरा का दिन इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है और इसी स्मृति में अकीदतमंद मातम करते हैं। इसके बाद जुलूस फिर से हैदरी इमामबाड़ा पहुंचा जहां मजलिस के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान इब्राहिम खान, लियाकत अली, इमरान अली, याकूब खान, शेर मोहम्मद, जब्बार खान, सुल्तान खान, काकू खान सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। अकीतमंदों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।