फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी सड़क पर लगातार दरक रही पहाड़ी

Fri, 03 Aug 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
रातीगाड़ में ध्वस्त थल-मुनस्यारी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी सड़क पर रातीगाड़ के पास जमीन लगातार रामगंगा में समा रही है। बृहस्पतिवार रात 15 मीटर हिस्से में सड़क नदी में समा गई। सुबह 11 बजे चट्टान काटकर यातायात बहाल किया गया।

विज्ञापन


सड़क दिन में कई बार बंद हो रही है। लोनिवि को पोकलैंड और चेनडोजर सड़क खोलने के काम में लगे हैं। रातीगाड़ में करीब 250 मीटर क्षेत्र में सड़क कीचड़ से सन गई है। नाचनी थाने के जवान सुबह 6 से रात 8 बजे तक सड़क पर ड्यूटी दे रहे हैं। लोगों को आर-पार कराने में मदद कर रहे हैं।

रातीगाड़ में वर्ष 2010 से लगातार भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी पर दरारें पड़ी हैं। पहाड़ी नदी में समा रही है, लेकिन सरकार भूस्खलन का स्थायी समाधान नहीं ढूंढ पाई। इस स्थान पर नदी का डायवर्जन करने से ही सड़क सुरक्षित रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें