फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में टूटकर गिरा पहाड़, आवाजाही ठप, फंसी गाड़ियां; श्रद्धालु परेशान

Tue, 20 May 2025 01:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर ऐलागाड़ और कुलागाड़ के बीच सोमवार देर रात हुए भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क पर आ जाने से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है, जिससे यात्री मार्ग में फंस गए हैं।
विज्ञापन
पहाड़ी दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले में पहाड़ी दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गया है। वाहनों का संचालन ठप होने से सैकड़ों की संख्या में यात्री मार्ग में फंसे हुए हैं। आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर ऐलागाड़ और कुलागाड़ के बीच में सोमवार देर रात विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क पर आ गया। इससे वाहनों का संचालन ठप है। आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन को जा रहे और लौट रहे यात्री मार्ग में ही फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


बीआरओ ने सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया है। विशालकाय चट्टान गिरने के कारण बंद मार्ग को आज देर शाम तक खुलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये पढ़ें- Uttarakhand Weather News: पहाड़ों में तेज दौर की बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट; जानें कबसे बदलेगा मौसम का मिजाज
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला के एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि मार्ग पर भारी चट्टान गिरा हैं। बोल्डर और मलबा हटाने का कार्य जारी है। शाम तक सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें