फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरड़िया नाले में 8.5 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का मोटर पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हरड़िया नाले पर बैली ब्रिज के स्थान पर पक्के मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वर्ल्ड बैंक ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर पक्के पुल का निर्माण कार्य शुरू दिया है। पुल के बनने से 50 हजार से अधिक की आबादी को फायदा मिलेगा। लोग यहां पर लंबे समय से पक्के पुल का निर्माण करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी सड़क पर हरड़िया नाले के पास बरसात में मलबा आने से कई बार सड़क बंद हो जाती है। वर्ष 2016 में भारी बारिश के कारण आए मलबे से बैली ब्रिज खतरे की जद में आ गया था। इससे कई दिनों तक पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। इसके बाद यहां पर नए बैली ब्रिज की मरम्मत करने का कार्य किया गया था।
स्थानीय लोग सरकार से यहां पर पक्के मोटर पुल की निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके लिए विश्व बैंक ने 8.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। विश्व बैंक खंड के एई नीरज तिवारी ने बताया कि शासन से पुल निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद विश्व बैंक ने 70 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पुल के बनने से भैंसखाल, टिम्टिया, तेजम, क्वीटी, डोर, बला, बिर्थी, गिरगांव, गिनी, समकोट, होकरा, खोयम और मुनस्यारी तहसील की 50 हजार से अधिक की आबादी को फायदा मिलेगा। पुल का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें