फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मदर्स डे... काजल रानी ने तैयार किए सबसे लजीज व्यंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन

चीफ पैट्रन हावा अनुराधा सिंह की अध्यक्षता में मदर्स डे का आयोजन किया गया। इस दौरान हिमवीर परिवार की महिला सदस्याें के लिए कुकिंग प्रतियोगिता और बच्चों के लिए कार्ड प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताएं हुईं। कुकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के बिना आग के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल रानी, द्वितीय रूपाली और तृतीय निधि पारीक व अमनदीप कौर ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्ड प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान दीपिका कुमारी, द्वितीय ऋषभ कुमार और तृतीय मास्टर योगेंद्र व कुमारी वामिका ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए शुभकामना कार्ड बनाकर उन्हें भेंट किए। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को चीफ पैट्रन हावा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें