फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरणागत को क्षमा करती हैं मां छिमाल देवी : जोशी

Mon, 26 Jun 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट के छिमाल देवी में मंदिर में कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मां छिमाल देवी मंदिर में हाट पठक्यूडा क्षेत्र की जनता के सहयोग से चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनने के लिए छठे दिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्यास शास्त्री किशोर जोशी ने कहा कि मां भगवती की भक्ति से जीवन में आने वाली सभी विपत्तियों का निवारण हो जाता है। कभी जीवन में कोई अपराध किया हो और उस अपराध के लिए मां भगवती के आगे क्षमा मांग लो तो मां सारे अपराध को क्षमा कर भक्तों को अपने हृदय में स्थान देती है। छिमाल देवी मंदिर में महायज्ञ के साथ देवी पुराण का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

कथा व्यास किशोर ने महिषासुर वध का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि यदि हमारे मन में अहंकार रूपी राक्षस जन्म ले रहा है तो मां भगवती की भक्ति से उसका भी अंत हो जाता है। मां की महिमा और उसकी स्तुति जो मनुष्य सच्चे मन से सुनता है उस पर कभी कोई शत्रु भारी नहीं पड़ सकता। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में हमेशा जरूरतमंद की सहायता करने की कोशिश करनी चाहिए। कथा सुनने के लिए क्षेत्र और आसपास के लोग देवी के मंदिर में पहुंच रहे हैं। रोजाना शाम को आरती के बाद भंडारे में प्रसाद का वितरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें