मोस्टामानू मेले की तैयारी बैठक में मौजूद क्षेत्र के लोग
- फोटो : अमर उजाला
मोस्टामानू मेला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य मेला 6 सितंबर को होगा। मेला समिति के संरक्षक वीरेंद्र बोहरा, समिति के अध्यक्ष गणेश दत्त कांडपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि मेले का उद्घाटन 5 सितंबर को होगा। 6 सितंबर को मोस्टामानू का मुख्य मेला होगा। उस दिन भगवान मोस्टामानू का डोला उठेगा। 7 सितंबर को मेले का समापन होगा। मेला महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक मंच दिया जाएगा। विद्यालयों के भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
मेला कमेटी के संरक्षक बोहरा ने मेेले में पिथौरागढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का सहयोग आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। शहर कोतवाल ध्यान सिंह ने कहा कि मेले के दौरान वाहन मिशन फील्ड में खड़े रहेंगे। मेले की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस संभालेगी। बैठक में पूरन चंद्र पाटनी, त्रिलोक सिंह, राजेंद्र कांडपाल, एनडी कांडपाल, जनार्दन उप्रेती आदि मौजूद थे।