संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगे सुगौली क्षेत्र के लोग लॉकडाउन के चलते बिना मास्क के मॉर्निंग वॉक वालों से ग्राम पंचायत गणकोट पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्राम प्रधान नीरज कुमार गनकोटिया का कहना है कि मुख्यालय में 4 बजे बाद बाजार बंद होते ही दर्जनों बाइक सवार क्षेत्र तीन सवारी बिठाकर बे-खौफ घूम रहे हैं। सुगौली जूनियर हाईस्कूल को ग्राम पंचायत ने कोविड 19 के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। वहां क्वारंटीन किए गए लोग बाइक सवारों से परेशान हैं। बाइक सवार और मॉर्निंग वॉक पर बिना मास्क आने वाले लोगों की डर सं गांव में खौफ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मॉर्निंग वॉक और 4 बजे बाद ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे दुपहिया वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।