फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 बसों से पिथौरागढ़ पहुंचे 600 से ज्यादा प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। कोविड-19 के कहर के बाद सीमांत जिले में लगातार प्रवासी पहुंच रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से 32 बसों से 600 से अधिक प्रवासी पहुंचे। बृहस्पतिवार को सीमांत जिले में दिल्ली, गुड़गांव, महाराष्ट्र, मुंबई, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न हिस्सों से बढ़ी संख्या में प्रवासी पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं। इन प्रवासियों को सीमांत जनपद में प्रवेश से पहले धमोड़ में नगर पालिका के पर्यावरण मित्र सैनिटाइज कर नगर में प्रवेश कर रहे हैं। सभी प्रवासियों की एंचोली स्थित शुभकामना जांच केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्केनिंग और अधिकतम संदिग्धों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज रहे हैं। इससे पूर्व बुधवार को 500 से अधिक प्रवासी पहुंचे। सभी प्रवासियों एंचोली में प्रशासन, भाजपा नेता और सहित कई लोग प्रवासियों को खाना खिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें