फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन केंद्रों में न पानी है, न शौचालय की सही व्यवस्था, प्रशासन खुद संभाले कमान

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते वामपंथी संगठन का कार्यकर्ता। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। प्रदेश में क्वारंटीन केंद्रों की दुर्दशा और प्रवासियों के रहने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं होने से नाराज वाम जनवादी संगठनों ने हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया। भाकपा माले नेता गोविंद कफलिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि नैनीताल के बेतालघाट ब्लाक में तल्ली सेठी स्थित क्वारंटीन सेंटर में सांप के काटने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई है। कई क्वारंटीन केंद्रों में पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं नहीं हैं। कहा कि गांवों में क्वारंटीन केंद्रों की व्यवस्था सरकार ने ग्राम प्रधानों के हवाले कर दी है, जबकि यह सभी केंद्र अधिकार और संसाधन विहीन हैं। उन्होंने व्यवस्था का जिम्मा स्थानीय प्रशासन के हाथ में देने की मांग उठाई। साथ ही बाहर से आ रहे लोगों की जांच सहित अन्य व्यवस्थाओं में लगे डाक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्कर्स, होम गार्ड सहित अन्य कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए उचित प्रबंधन करने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें