फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश नहीं होने से 20 से अधिक एटीएम बने शोपीस

Sun, 10 Mar 2019 10:46 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के बैंक रोड में बंद पड़ा एटीएम। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ शहर के अधिकतर एटीएम पिछले दो दिनों से शोपीस बने हुए हैं। नकदी नहीं होने से एटीएम के शटर डाउन होने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। रविवार को भी नगर के 20 से अधिक एटीएम बंद रहे।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में विभिन्न बैंकों के लगभग 26 एटीएम हैं। पिछले दो दिनों से अधिकांश एटीएम कैशलेस हैं। नगर के बैंक रोड, सिमलगैर बाजार, रोडवेज स्टेशन, लिंक रोड सहित अन्य स्थानों पर लगे एटीएम के शटर रविवार को बंद रहे। एटीएम बंद होने से छुट्टी के दिन बाजार आने वाले लोगों को काफी निराशा हुई।

द्वितीय शनिवार होने से लोगों को शनिवार को बैंक से भी कैश नहीं मिला। कुछ एटीएम में शनिवार तो कुछ एटीएम में रविवार को कैश समाप्त हो गया। लगातार दो दिन बैंकों के बंद रहने और एटीएम में कैश नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। खरीदारी या अन्य कार्यों से बाजार आने वाले लोग कैश की उम्मीद में एक एटीएम से दूसरे एटीएम में भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें