फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष उठाया पेयजल किल्लत का मुद्दा

Wed, 15 Mar 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मूनाकोट ब्लाक के ग्राम पंचायत पनखोली का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनती डीएम रीना जोशी।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम ने मूनाकोट विकासखंड की ग्राम पंचायत पनखोली, सौड़लेख और मझेड़ा गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिलने, घरों की छत टपकने आदि समस्याएं उठाई। डीएम ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम रीना जोशी बुधवार को अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत पनखोली के पलेटा पहुंची। ग्रामीणों ने पुरानी पेयजल पाइप लाइन बदलने की मांग की। जन प्रतिनिधियों ने पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों पर उन्हें संज्ञान में लाए बगैर जल जीवन मिशन में कार्ययोजना तैयार करने की शिकायत की। डीएम ने कार्ययोजना को जन प्रतिनिधियों से साझा करने के निर्देश दिए। सौड़लेख के ग्रामीणों ने गांव स्थित टैंकों में गर्मियों के मौसम में पेयजल स्रोत सूखने की समस्या बताई।

पेयजल निगम के अधिकारियों ने बताया कि यहां के टैंकों को बटुकेश्वर-मड़मानले पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ा जाएगा जिससे ग्राम सौड़लेख में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। मझेड़ा के ग्रामीणों ने पेयजल टैंक क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। कहा कि टैंक से रिसाव से पानी बर्बाद हो रहा है। डीएम ने अधिकारियों को ग्राम मझेड़ा में नए पेयजल टैंक बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने निर्माणाधीन लड़ीखोला-दोली बिरकटिया सड़क के डामरीकरण के दौरान पेयजल लाइनों के दबने की संभावना जताई। डीएम ने एसडीएम को लोनिवि के अधिकारियों के साथ पेयजल लाइन और सड़क का निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिए। मझेड़ा की मोहिनी देवी ने मकान की छत टपकने की समस्या बताई। डीएम ने एसडीएम को आपदा मद से उन्हें तिरपाल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सौड़लेख के ग्रामीणों द्वारा किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने की समस्या बताई। डीएम ने एसडीएम को शिविर लगाकर किसानों के आवश्यक अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अनुराग आर्या, जल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू, जल संस्थान के सहायक अभियंता विनय जोशी, पलेटा प्रधान नवीन चंद्र कापड़ी, सौड़लेख प्रधान फकीर राम, मझेड़ा प्रधान नरेंद्र कुमार, पनखोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद कृष्ण पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें