फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करें

Fri, 28 Apr 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम ने आगामी मानसून काल को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने समय पर आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी करने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम रीना जोशी ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ और अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों को भूस्खलन संभावित स्थानों पर सड़क खोलने के लिए मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए। कहा कि मानसून काल के लिए ऐसे निजी संस्थान जिनके पास जेसीबी हैं, उनके फोन नंबर एकत्र करें ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके।

उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ ही वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों से यात्रा मार्गों से सटे वैकल्पिक मार्गों को चिह्नित करने और झाड़ी काटने को कहा। डीएम ने डीडीओ को मनरेगा से बने हेलिपैड की सूची लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा। ताकि हेलिपैड का निरीक्षण कर उनकी स्थिति के बारे में पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


डीएम ने एसडीएम को तहसील क्षेत्र में स्थित संवेदनशील भवनों का चिह्नीकरण करते हुए इन भवनों में रहने वालों को मानसून काल में अन्यत्र शिफ्ट करने और शेल्टर हाउस के रूप में उपयोग होने वाले भवनों का निरीक्षण करने को कहा। डीएम ने तहसील क्षेत्रों में स्थापित सभी कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, एसएसबी और आईटीबीपी के कंट्रोल रूम के फोन नंबर भी एकत्र करने, नगर निकायों को मानसून काल से पहले चोक पड़े नाले- नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को भी कहा। बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम एफआर चौहान, डीडीओ रमा गोस्वामी, एसीएमओ हेमंत कुमार मर्तोलिया, लोनिवि के ईई एमसी तिवारी, एसडीओ ज्वाला प्रसाद आदि मौजूद थे।

जर्जर स्कूल भवनों का चिह्नीकरण करें
पिथौरागढ़। डीएम ने सीडीओ को जिले भर में जर्जर हो चुके स्कूल भवनों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे भवनों में मानसूनकाल में कक्षाओं का संचालन नहीं करने और ऐसे स्थानों का चिह्नीकरण करने जहां पर छात्र-छात्राएं नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं। इन स्थानों पर बच्चों के सुरक्षित मार्ग से स्कूल पहुंचने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। डीएम ने यूपीसीएल एवं जल संस्थान को मानसून काल में विद्युत और पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें