डीडीहाट(पिथौरागढ)। नगर में कटखने बंदरों से लोग परेशान हैं। पिछले कुछ समय से बाजार में कई राहगीरों को बंदर काट चुके हैं। शिव मंदिर वार्ड, पोस्ट ऑफिस वार्ड, तहसील और जीआईसी वार्ड में कटखने बंदर ज्यादा सक्रिय हैं। आए दिन सामान लेकर आने-जाने वाले राहगीरों पर बंदर झपटते हैं और अनेक लोगों को घायल कर चुके हैं। सीएचसी डीडीहाट के डॉ. बीएस मेहरा ने बताया कि एक सप्ताह में चार से पांच लोग बंदरों के काटने से अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन लगाने पहुंच रहे हैं। नगर पालिका के ईओ सूरज प्रकाश ने कहा कि बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग से वार्ता की जाएगी। संवाद