फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़, चंपावत में 23 करोड़ की हुई धनवर्षा

Fri, 10 Nov 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर इस बार बाजार खूब चहका। ऑटोमोबाइल, सोने के आभूषण, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक और बर्तन के कारोबार में उछाल रहा। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में करीब तेईस करोड़ रुपये की धनवर्षा हुई।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन जोशी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले में करीब पंद्रह करोड़ और व्यापार मंडल चंपावत के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी के मुताबिक जिले में करीब आठ करोड़, चालीस लाख रुपये का कारोबार हुआ जबकि चंपावत में पिछली बार सात करोड़ तीस लाख का कारोबार था। व्यापारियों के मुताबिक ऑनलाइन बिक्री से बाजार पर मामूली असर पड़ा है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़/चंपावत/टनकपुर। धनतेरस पर पिथौरागढ़ जिले में खूब धनवर्षा हुई। लोगों ने वाहन, आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्राॅनिक्स, फर्नीचर सामान सहित विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की। जिलेभर में करीब पंद्रह करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

बाजार में सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी। नौ बजे से वाहनों के शोरूम, इलेक्ट्राॅनिक्स और बर्तनों की दुकानों में खरीदार पहुंचने लगे थे। ग्राहकों को लुभाने के लिए कारोबारियों की ओर से छूट भी रखी गई थी। लोगों ने एलईडी, स्मार्ट टीवी, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, लैपटॉप की खरीदारी की।
फर्नीचर की दुकानों में भी बेड, गद्दे, सोफासेट, अलमारी खरीदने वालों की खूब भीड़ रही। शहर के नया बाजार और पुराना बाजार में सबसे अधिक ग्राहक उमड़े। स्वर्ण आभूषण और बर्तनों की दुकानों में भी देर शाम तक खरीदार जुटे रहे।

जिले में करीब 300 दोपहिया और कारों की बिक्री हुई। वाहनों की खरीद पर शोरूम गिफ्ट वाउचर भी रखे गए थे। अधिकतर ग्राहकों को वाहन के साथ रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन इनाम में मिला। इसी तरह से इलेक्ट्राॅनिक्स और फर्नीचर की खरीद पर भी ग्राहकों को निश्चित उपहार प्रदान किए गए।
पिथौरागढ़ के साथ ही धारचूला, गंगोलीहाट, गणाई गंगोली, बेड़ीनाग, थल, डीडीहाट, मुनस्यारी, मदकोट, नाचनी, तेजम, बंगापानी, जौलजीबी, अस्कोट, कनालीछीना, झूलाघाट आदि कस्बों के बाजारों में भी लोगों ने खरीदारी की। सभी कस्बों में बिजली की लड़ियां, मोमबत्ती, आतिशबाजी की भी खूब बिक्री हुई।
चंपावत में इस बार 53 कार और 71 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। वाहन विक्रेता संजय, शिवराज सिंह, बाइक विक्रेता राजेश उप्रेती आदि का कहना है कि बाजार ठीक रहा। फर्नीचर विक्रेता दिनेश जोशी, इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री के विजेता नवीन सुतेड़ी, केसी ओली, बर्तन कारोबारी नरेश गड़कोटी, कुंदन बिष्ट, विनोद पांडे आदि व्यापारियों का कहना है कि बाजार उत्साहजनक रहा।
धनतेरस पर हुई बिक्री

पिथौरागढ़ में हुआ अनुमानित कारोबार

इलेक्ट्रॉनिक्स/फर्नीचर 3.50 करोड़
बर्तन/पूजन सामग्री 2.50 करोड़
वाहन 6 करोड़
गहने 2 करोड़
आतिशबाजी एवं अन्य सामग्री 1 करोड़


चंपावत जिले की बिक्री
ऑटोमोबाइल 3.90 करोड़
आभूषण 1.20 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री 1.15 करोड़
बर्तन 1.05 करोड़
फर्नीचर, गारमेंट्स 1.10 करोड़
कुल 8.40 करोड़

बाक्स



धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। धनतेरस पर लोहाघाट, पाटी, रीठा साहिब, बाराकोट सहित सीमांत क्षेत्र के बाजार गुलजार रहे। दोपहिया वाहन, बर्तन, सोने के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की अच्छी बिक्री हुई। बाजार में शुक्रवार दोपहर से शुरू रौनक रात तक बनी रही। व्यापारी जीवन खर्कवाल, ललित राय, जगदीश राय, विनीता सगटा, गोविंद वर्मा, आशु वर्मा, पप्पू वर्मा, विपिन वर्मा आदि का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा बाजार दमदार रहा। संवाद



बाक्स



हरित दिवाली मनाने का संदेश दिया

टनकपुर (चंपावत)। राजकीय हाईस्कूल छीनीगोठ में हरित दिवाली मनाने का संदेश दिया गया। बिजेंद्र मथेला, त्रिलोचन जोशी सहित कई शिक्षकों ने दिवाली के दौरान पटाखे जलाने से होने वाले नुकसान बताकर उन्हें जागरूक किया। शिक्षक बेचैन यादव, रचित वल्दिया, उमेश भट्ट, रेखा देवी, पुष्पा देवी, नंदन कुमार मौजूद थे। संवाद
..........इनसेट..........
लड़ियां, खील, बताशे और आतिशबाजी के सामान की हुई खूब बिक्री
पिथौरागढ़। दीपावली पर्व पर घरों को सजाने के लिए धनतेरस पर बिजली की लड़ियों, पोस्टर सहित अन्य सजावटी सामान की भी खूब बिक्री हुई। लोगों ने महालक्ष्मी पर्व पर पूजा के लिए खील, बताशे खरीदे। आतिशबाजी का सामान नगर के देवसिंह मैदान में बिक रहा है। आतिशबाजी का सामान खरीदने के लिए लोगों की मैदान में काफी भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन

.................

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें