फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वॉलीबाल में मोहनपुर और कबड्डी में खर्ककार्की जीते

Fri, 25 Sep 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप खेल महाकुंभ के तहत विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर 19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई। गौरल चौड़ खेल मैदान में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, पिट्टू, दौड़, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबाल में मोहनपुर और कबड्डी में खर्ककार्की जीता।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गोरलचौड़ में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल में मोहनपुर की टीम ने खर्ककार्की की टीम को 2-1 से हराया। कबड्डी में खर्ककार्की ने मोहनपुर की टीम को 30-25 अंकों से हराया। स्वाला की टीम तीसरे स्थान पर रही।
खो-खो प्रतियोगिता में खर्ककार्की ने दूबड़जैन को 30-24 अंकों के अंतर से हराया। पिट्टू में पुलिस लाइन ने जीआईसी एक को 50-40 अंकों से हराया। 100 मीटर दौड़ में हर्षवर्धन, 200 मीटर हिमांशु कुमार प्रथम रहे। 400 मीटर में संजय सिंह, 800 मीटर में अंकित नाथ विजेता बने जबकि 1500 और 3000 मीटर दौड़ में रोहित सिंह प्रथम रहे।
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को एपीडी विमी जोशी, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह, जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें