फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल: हाईजैक किए विमान से यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान कंट्रोल रूम में चर्चा करते एयरपोर्ट मैनेजर तुषार सैनी और अन्य अधिकारी। अमर उज - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नैनीसैनी एयरपोर्ट में एयरक्राफ्ट हाई जैक और बम निरोधक दस्ता की मॉकड्रिल की गई। इसमें चार आतंकवादियों द्वारा हाई जैक किए गए विमान से चार यात्रियों और दो क्रू मेंबर केे सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के तहत शनिवार को अपराह्न 2 बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी के एटीसी को एबीसी एयर लाइंस के एक विमान को हाई जैक करनेे की सूचना मिली। इसके तत्काल बाद एटीसी ने विमान को नैनीसैनी हवाई पट्टी के रनवे के आईसोलेशन पर पार्क करवाया और तत्काल एयरोड्रम कमेटी के सभी सदस्यों को सूचित किया गया।
सूचना के तत्काल बाद कमेटी के सभी सदस्य लगभग 20 मिनट में एटीसी के सेंट्रल हॉल में पंहुच गए। जहां पर विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित निकालने को लेकर चर्चा की गई। उस दौरान एयरपोर्ट में स्थित फायर वाहन ने रनवे को ब्लॉक कर दिया। मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा बलों ने विमान के चारों ओर से घेराबंदी कर दी। इसके बाद एक स्पेशल टीम को बुलाकर ऑपरेशन चलाया गया जिसमें चारों आतंकवादियों को मार गिराया और विमान से चारों यात्रियों और दो क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन

इस मॉक ड्रिल के बाद सेंट्रल हॉल में समीक्षा के दौरान 119 ब्रिगेड से आए लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप ने अपने पुराने अनुभव सांझा किए। उन्होंने निकट भविष्य में भी इस प्रकार की मॉक ड्रिल की करने की बात कही ताकि इस प्रकार की घटना होने पर तत्काल कार्रवाई कर लोगों को सुरक्षित बचाया जा सके।
इसके अतिरिक्त नैनीसैनी में बम निरोधक दस्ते ने बम होने की सूचना पर भी मॉक ड्रिल की। मॉक ड्रिल में एयरपोर्ट मैनेजर उप जिलाधिकारी तुसार सैनी, सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप, पीके तिवारी,सु रक्षा अधिकारी खीम सिंह अधिकारी, श्वेता दिगारी, स्टेशन प्रभारी मिलाप सिंह धामी, एटीसी प्रभारी सुतेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक गोपाल डीनिया समेत पुलिस बल अन्य विभागों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें