फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की बैट्री फटी, किशोर के हाथ की तीन अंगुलियां कटी

Sun, 10 Sep 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मोबाइल की बैट्री फटने से घायल गौरव धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर गेम खेलना एक किशोर को भारी पड़ गया। मोबाइल की बैट्री फटी और किशोर के दाहिने हाथ की तीन अंगुलियां कटकर अलग हो गई। यह घटना रविवार सुबह सेरीकुम्डार गांव में हुई। पढ़ाई के लिए अपने नाना के घर रहने वाला कटियानी निवासी 13 वर्षीय गौरव धामी पुत्र भूपेंद्र सिंह रविवार सुबह मोबाइल फोन को चार्जिंग में लगाकर गेम खेल रहा था, तभी मोबाइल की बैट्री फट गई और गौरव के हाथ की तीन अंगुलियां कटकर अलग हो गई।
विज्ञापन


परिजन उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए हैं। गौरव के नाना उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि मोबाइल फोन नोकिया कंपनी का था और उसे कुछ दिन पहले खरीदा गया था। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. केएस मेहता ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि किशोर का सही ढंग से इलाज किया जाए। साथ ही परिजनों को सलाह दी कि गौरव की प्लास्टिक सर्जरी कराने के लिए किसी बड़े अस्पताल में ले जाएं। पीड़ित किशोर गरीब परिवार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें