फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में मोबाइल एटीएम सुविधा शुरू

Tue, 13 Dec 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मोबाइल एटीएम का शुभारंभ करते केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद कैश के लिए जूझ रहे लोगों को सुविधा देने के लिए मंगलवार को पिथौरागढ़ में मोबाइल एटीएम सेवा शुरू हो गई है। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने सिमलगैर में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने मोबाइल एटीएम सेवा का शुभारंभ किया। कहा कि जल्द ही नगर में माइक्रो एटीएम भी काम करने लगेंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद देश की जनता ने जिस तरह सरकार का सहयोग किया, उसे देखते हुए अब सरकार लोगों को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए कोई योजनाएं ला रही है।
विज्ञापन


टम्टा ने बताया कि बंगापानी, नाचनी, देवलथल, मुवानी, वड्डा, मुनस्यारी बैंकों में वीसेट के माध्यम से काम होने लगा है। जिन इलाकों में नेटवर्क की समस्या है, वहां के बैंकों में वीसेट सुविधा दी जाएगी। मोबाइल एटीएम मंगलवार शाम से ही नगर में घूमने लगा है। लोग एटीएम कार्ड से इससे पैसा प्राप्त कर रहे हैं।

सेवा शुरू करते समय पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक एके जोशी, प्रबंधक प्रवीण गर्ब्याल आदि मौजूद थे। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल एटीएम में पर्याप्त कैश रहेगा, ताकि लोगों को किसी भी स्थान पर इससे कैश मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें