फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी धरने पर बैठे विधायक

विज्ञापन
अशोक नगर-बेलतड़ी सड़क का बचा हुआ कार्य पूरा करने की मांग को लेकर लोनिवि कार्यालय में धरने में ग्र? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अशोक नगर-बेलतड़ी सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक मयूख महर ने दूसरे दिन भी ग्रामीणों के साथ ही धरना दिया। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोनिवि में बुधवार को दूसरे दिन विधायक मयूख महर के साथ बेलतड़ी, भाटीगांव सहित कई अन्य क्षेत्रों के ग्रामीण धरने पर बैठे। ग्रामीणों ने सरकार और लोनिवि के खिलाफ नारे लगाकर आक्रोश जताया। धरना संयोजक दया किशन भट्ट ने कहा कि ग्रामीणों ने पूर्व में 72 दिनों तक गांव में ही सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था बावजूद इसके उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज सिंह, दीपक सिंह, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव शमशेर महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, भुवन पांडे, गोविंद बिष्ट, राजकुमार, केशव दत्त भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें