विधायक विशन सिंह चुफाल के जाखनी स्थित आवास पर पथराव करने वालों की अब तक गिरफ्तार न किए जाने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिर डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा गया कि पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से अब तक अराजक तत्व गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा और पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र में ऐसी अराजक घटनाएं हो रही हैं और प्रशासन चुप बैठा हुआ है। उधर, पुलिस इस मामले में अभी तक किसी भी नतीजे में नहीं पहुंची है। वह सिर्फ जांच के नाम पर ही कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रदर्शन में राजेंद्र कांडपाल, किशन ऐरी, रवींद्र बिष्ट, महेंद्र महर, सुरजीत सिंह, प्रदीप ज्याला, राकेश भट्ट, सोनम पांडे, नवल बिष्ट आदि शामिल थे।