फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने लगाई चमाली और डुंगरी में चौपाल

Sat, 28 Nov 2015 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक मयूख महर और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने चमाली, रावलगांव, डुंगरी क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चमाली में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

विधायक महर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गांवों में चौपाल लगाई जा रही है। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को सुकौली-चमाली मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने और चमाली-नल्तू सड़क निर्माण के काम में तेजी लाने के आदेश दिए। कहा कि सड़क निर्माण में देरी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। स्वीकृत कार्यों में लेटलतीफी सहन नहीं की जाएगी।
विधायक ने पेयजल निगम के अधिकारियों को पेयजल लाइनों की मरम्मत करने, नई पेयजल योजना का काम शुरू करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि विधायक महर पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करा रहे हैं, विधानसभा क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। चौपाल में पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिलक जोशी, युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, भुवन पांडे, गौरव महर, दिनेश भट्ट, कमल सिंह, जीवन कोहली, शंकर सिंह, रघुवर सिंह ने विचार रखे। चौपाल में लोनिवि, पेयजल निगम, ग्राम्य विकास विभाग, बिजली, स्वास्थ्य आदि महकमों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें