फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक समन्वयक ने छीना विधायक निधि का चेक

Tue, 14 Jul 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद निधि, विधायक निधि के कामों में अक्सर अंगुलियां उठती रही हैं। यहां विधायक निधि का चेक ही दूसरे द्वारा छीन लेने का मामला सामने आया है। राजकीय जूनियर हाईस्कूल सतगड़ के प्रधानाध्यापक और स्कूल प्रबंधन विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष ने सर्व शिक्षा अभियान की ब्लाक समन्वयक पर विधायक निधि का डेढ़ लाख रुपये का चेक छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय सतगड़ की प्रधानाध्यापक दमयंती कुंवर और एसएमडीसी के अध्यक्ष शिव दत्त कापड़ी ने खंड शिक्षाधिकारी हरक राम कोहली को सौंपे ज्ञापन में कहा कि विधायक विशन सिंह चुफाल ने जूनियर हाईस्कूल सतगढ़ में फर्नीचर के लिए विधायक निधि से डेढ़ लाख रुपये अवमुक्त किए हैं। उक्त रकम का चेक स्कूल के नाम पर कटा है। आरोप लगाया कि ब्लाक समन्वयक सुनीता मेहता ने मंगलवार को उक्त चेक प्रधानाध्यापिका से छीन लिया। ब्लाक समन्वयक इस रकम से ब्लाक संसाधन केंद्र में फर्नीचर लाना चाहती हैं।

उधर, इस संबंध में ब्लाक समन्वयक सुनीता मेहता से पूछा गया तो उनका कहना था कि विधायक निधि से ब्लाक संसाधन केंद्र में फर्नीचर के लिए धन देने का प्रावधान नहीं है, इसलिए जूनियर हाईस्कूल के नाम से धन दिया गया है। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी हरक राम कोहली का कहना है कि विधायक निधि से जूनियर हाईस्कूल के लिए धन मिला है। स्कूल में क्रय समिति का गठन कर स्कूल के लिए फर्नीचर खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें