धारचूला (पिथौरागढ़)। विधायक हरीश धामी ने आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए हेली यात्रा का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि इससे स्थानीय लोगों को नुकसान होगा। विधायक ने सरकार से अपील की है कि हेलीकॉप्टर से यात्रा करानी है तो धारचूला तक ही यात्रियों को लाया जाए। यहां से आगे की यात्रा स्थानीय लोगों की ओर से संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद रोजगार मिलने की उम्मीद लगाए बैठे वाहन संचालक, होटल, होम स्टे स्वामी सहित अन्य लोगों को राहत मिल सकेगी। उन्होंने हेली दर्शन का निर्णय वापस नहीं होने पर सरकार को खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहने की बात कही। संवाद