फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पर्यटन नगरी में पर्यटकों के लिए पार्किंग सुविधा नहीं

Tue, 02 Apr 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी मुनस्यारी में पर्यटकों के वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं है। वाहनों को सड़क किनारे पार्क करना पड़ता है। जाम लगने पर तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मुनस्यारी में हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। अप्रैल से पर्यटकों का यहां पहुंचने का क्रम शुरू हो जाता है। हर साल नए साल का जश्न मनाने के लिए भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसके बावजूद पर्यटकों के लिए यहां पर कार पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में वाहनों को सड़क किनारे ही वाहन पार्क करने पड़ते हैं। सड़क किनारे वाहनों के पार्क होने से जाम की समस्या पैदा हो जाती है। कई बार पुलिस के लिए भी जाम से निपटना मुश्किल हो जाता है। पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों, व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें