फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला मामला, धरा गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट( पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। इससे नाबालिग गर्भवती हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तहसील क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि सुंयूडा निवासी एक युवक ने उसकी पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इससे उसकी पुत्री गर्भवती हो गई है। महिला की तहरीर पर गंगोलीहाट थाना पुलिस ने आरोपी हीरा सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी तारा सिंह राणा, एसआई नीलम मेहरा, कांस्टेबल राजेंद्र चंद्र और नीरज चंद्र शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें