फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। लॉकडाउन के कारण सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में पिछले एक माह से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए हैं। सीमांत जनपद में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण लोहाघाट से रेडियोलॉजिस्ट आकर सप्ताह में एक दिन अल्ट्रासाउंड शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करते थे। इस शिविर में भारत के साथ-साथ मित्र राष्ट्र नेपाल की भी सैकड़ों महिला अल्ट्रासाउंड कराने को आती थी। लॉकडाउन के कारण पिछले एक माह से पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लग पाया है। इससे सैकड़ों गर्भवती महिलाएं परेशान हैं। बता दें कि गर्भावस्था के दौरान तीसरे, पांचवें और 9वें माह में अल्ट्रासाउंड कराना जरूरी होता है। अल्ट्रासाउंड नहीं होने से गर्भस्थ शिशु की स्थिति का पता नहीं लग पाता है, जिससे महिलाएं परेशान हैं। जनमंच के संयोजक भगवान रावत ने शासन-प्रशासन से महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर लगाने की मांग की है। ::: समय से अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर रहता है संक्रमण का खतरा :: पिथौरागढ़। समय से अल्ट्रासाउण्ड नहीं होने से गर्भ में शिशु की स्थिति पता नहीं चल पाती है। बच्चे की ग्रोथ का पता भी नहीं चल पाता है। :: शिविर में होते थे 100 से 150 अल्ट्रासाउंड:: पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में प्रत्येक सप्ताह एक दिन लगने वाले अल्ट्रासाउंड शिविर में 100 से 150 अल्ट्रासाउंड होते थे। एक माह से अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लगने से गर्भवती महिलाएं परेशान हैं। -:: लॉकडाउन के कारण जिला महिला अस्पताल में सप्ताह में एक दिन लगने वाला अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लग पा रहा है। गर्भवती महिलाओं के नौ माह में तीन बार अल्ट्रासाउंड होना जरूरी हैं। डॉ.एलएम रखौलिया,वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें