फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मिनिस्टीरियल कर्मियों ने की जगह-जगह की गेट मीटिंग और प्रदर्शन

Tue, 15 Sep 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पदों का पुनर्गठन, पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली सहित 12 सूत्री मांगों पर विभिन्न विभागों के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने जगह-जगह गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। सभी ने कहा जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे कार्य बहिष्कार शुरू कर उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ ही डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, मुनस्यारी, धारचूला में विभिन्न विभागों के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने गेट मीटिंग करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल में गेट मीटिंग करते हुए मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजेंद्र लुंठी ने कहा कि सरकार से इन मांगों पर सिर्फ झूठे आश्वासन मिले हैं। कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी सभी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करते हुए सड़कों पर उतरेंगे। यहां विक्रम रौतेला, कमलेश जोशी, देवराज सिंह कन्याल, प्रेम सिंह मेहता, उपदेश कुमार आदि थे।

..
12 सूत्री मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कार्मिकों का प्रदर्शन

चंपावत। जिले के मिनिस्टीरियल कार्मिकों ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि शासन स्तर पर सहमति के बावजूद शासनादेश जारी नहीं हुए हैं। उनकी प्रमुख मांगों में कनिष्ठ सहायक पद पर 2800 रुपये ग्रेड वेतन शामिल है। कर्मचारियों ने 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। यहां उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष नागेंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें