फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विकास भवन में गरजे 56 विभागों के मिनिस्टीरियल कर्मी

Fri, 25 Sep 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले 56 विभागों के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर विकास भवन में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार और महामंत्री जीवन चंद्र ओली के नेतृत्व में हुए इस एक दिवसीय धरने में जिलेभर के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे पांच अक्तूबर को सचिवालय का घेराव करेंगे और इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से पीछे नहीं हटेंगे। उनकी प्रमुख मांगों में कनिष्ठ सहायक का ग्रेड पे 2800 करना, पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड की समस्याएं दूर करना, और मिनिस्टीरियल पदों को आउटसोर्स से न भरना शामिल हैं। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि सरकार के किसी भी दबाव के आगे कर्मचारी झुकने वाले नहीं हैं और अपने अधिकारों के लिए पूरी तरह अडिग रहेंगे।
प्रदर्शन करने वाले वालों में पर्वतीय शिक्षक संगठन जिला अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, खीम सिंह बिष्ट, नवीन कुमार, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोन, प्रकाश मेहरा, जीवन उप्रेती, मिंटू सिंह राणा, नवीन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले दिया कलक्ट्रेट परिसर में धरना
चंपावत। कर्मियों ने पहले कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान एडीएम केएन गोस्वामी ने कर्मियों को नियमों का हवाला देते हुए अधिसूचित धरना स्थाल पर जाने को कहा। इसके बाद कर्मियों ने विकास भवन परिसर में धरना दिया और सभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें