फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की काउंसलिंग के माध्यम से पदोन्नति की मांग

विज्ञापन
सौरभ चंद,जिलाध्यक्ष एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल कर्मी संघ पिथौरागढ़ - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने काउंसलिंग के माध्यम से पदोन्नति करने की मांग को लेकर सीएम, विद्यालयी शिक्षा मंत्री और निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को पत्र भेजा है। उन्होंने सबसे पहले मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पदोन्नति कराने की भी मांग की है। जनपदीय अध्यक्ष सौरभ चंद ने कहा कि वरिष्ठ सहायक तक पांच हजार पदों पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है। सभी सदस्यों की भावना एंव विभाग की पार्दशिता बरकरार रखने के लिए पदोन्नति प्रक्रिया में काउंसलिंग जरूरी है। उन्होंने सबसे पहले मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति करते हुए सप्ताह भर के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा कर लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग की है। कर्मियों का कहना है कि कोरोना माहामारी के चलते सभी मिनस्ट्रियल कर्मी पूरे तन-मन के साथ काम कर रहे हैं। इस मौके पर जनपद सचिव कैलाश बिष्ट, संजय पंत, राजेंद्र सिंह राणा, ज्योति कुमार पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें