फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने टांगा गांव पहुंचकर जाना आपदा पीड़ितों का हाल

विज्ञापन
बंगापानी तहसील में आपदा प्रभावित लोगों की समस्या सुनते जनपद प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय। संवा? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
टांगा(पिथौरागढ़)। जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ जिले के आपदा प्रभावित टांगा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ितों से बातचीत की और डीएम को पूरे गांव को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियम कानून से ऊपर उठकर भी इस गांव के आपदा प्रभावित परिवारों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय बृहस्पतिवार को दिन में दो बजे सेराघाट से पैदल चलकर टांगा गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में चल रहे खोज एवं बचाव राहत कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे को टांगा गांव के सभी परिवारों को सेरा के हाईस्कूल भवन में शिफ्ट करने को कहा। मंत्री ने आपदा पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनका हाल जाना। पीड़ित परिवार के बच्चों को भी सांत्वना दी। सभी आपदा प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के हालात से अवगत कराते हुए सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग उठाई।
मंत्री ने उन्हें पुनर्वास का ठोस आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में यहां पहुंचे हैं और जल्दी ही फिर से उनसे मिलने आएंगे। इस अवसर पर ग्रामीण कल्याण सिंह, धन सिंह, मथुरा देवी, भगत सिंह ने भी मंत्री के समक्ष गांव के हालातों को रखते हुए कहा कि यह गांव अब रहने लायक नहीं है। उन्होंने शीघ्र पुनर्वास की मांग उठाई। इस पर मंत्री ने कहा कि गांव के हर परिवार को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किया जाएगा। इस अवसर पर एसपी प्रीति प्रियदर्शनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

राज्य सभा सदस्य टम्टा भी पहुंचे टांगा गांव
टांगा। राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा बृहस्पतिवार को आपदा प्रभावित गांव टांगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भूस्खलन से हुई क्षति का जायजा लिया। आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने उन्हें राहत एवं बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। इस दौरान राज्य सभा सांसद ने कहा कि अब टांगा गांव रहने लायक नहीं है। गांव के चारों ओर भूस्खलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार से मांग करते हैं कि सभी परिवारों को यहां से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाय। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें