फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: 20 फरवरी से शुरू होगा भारत-उज्बेकिस्तान की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास

Thu, 16 Feb 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत और उज्बेकिस्तान की सेेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास-दस्तलिक 20 फरवरी से पिथौरागढ़ सैन्य क्षेत्र में शुरू होगा जो पांच मार्च तक चलेगा। इस सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 90 जवान प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


सेना से मिली जानकारी के अनुसार 20 फरवरी से शुरू होने वाले भारत और उज्बेकिस्तान के जवानों का संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक अपने-अपने कौशल और अनुभव साझा करेंगे। दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां पहाड़ी, ग्रामीण या फिर शहरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने का अभ्यास करेंगे।

इस संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों के सैन्य संबंधों को मजबूती मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों के 45-45 जवान शामिल होंगे। सेना ने संयुक्त सैन्य अभ्यास को देखते हुए स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में पिथौरागढ़ में भारत और कजाकिस्तान का जबकि वर्ष 2021 में भारत और नेपाल की सेना के जवानों का संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें