फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: बेस अस्पताल भवन की सशर्त हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी

Thu, 16 Feb 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के लिंठ्यूड़ा स्थित बेस अस्पताल के सशर्त हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। देहरादून से आई टीम ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य, शिक्षा चिकित्सा विभाग, मेडिकल कॉलेज और निर्माण संस्था ब्रिडकुल के साथ बेस का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टीम ने बेस अस्पताल के कमरों की स्थिति और व्यवस्थाओं को जायजा लिया। बेस के हर ब्लाॅक का निरीक्षण किया। इस दौरान बेस के ओटी में कार्य अपूर्ण मिला जबकि सभी शौचालयों और फर्श में गंदगी, सभी भवनों में पानी का प्रवाह सही ढंग से नहीं होना आदि कमियां पाई गई। टीम ने सभी कमियों की रिपोर्ट तैयार कर ली है।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के नवलदीप, आरसी सती, सीएम तिवारी, चिकित्सा शिक्षा के पंकज बोहरा, रविपाल, परियोजना प्रभाग ब्रिडकुल के संजय जैन, सीएमओ डॉ. एचसी ह्यांकी, संयुक्त निदेशक डॉ. एचके बंधु, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. अरविंद बरौनिया, पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने हैंडओवर के दस्तावेजों पर कमियों का 15 दिन में निराकरण करने की शर्त पर हस्ताक्षर किए। अगले चरण में उपकरण और जरूरी स्टॉफ की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें