फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर नारियों ने दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात की

Wed, 28 Jun 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मिले फौजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सेना की 3 कुमाऊं राइफल्स की ओर से शताब्दी समारोह आयोजित किया जा रहा हे। इसके तहत निकली वीर नारी सहयोग यात्रा बुधवार को दिल्ली पहुंची। इस यात्रा में कुमाऊं राइफल्स के जवानों की 16 वीर नारियां शामिल हैं। इन वीर नारियों की बुधवार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात हुई। राष्ट्रपति से मिलकर वीर नारियां बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


3 कुमाऊं राइफल्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वीर नारी सहयोग यात्रा 30 जून को आगरा, तीन जुलाई को ऋषिकेश, हरिद्वार जाएगी। बताया कि 3 कुमाऊं राइफल्स का इतिहास वीरतापूर्ण रहा है। इस बटालियन ने 1976 से 1979 तक राष्ट्रपति भवन में प्रमुख गार्ड की भूमिका निभाई थी। शताब्दी समारोह के लिए पहले कुमाऊं राइफल्स की ओर से सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों को आमंत्रण भेजा गया।

बाद में वीर नारी सहयोग यात्रा शुरू की गई। दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलते समय राष्ट्रपति के रक्षा सलाहकार मेजर जनरल अनिल खोसला ने 3 कुमाऊं राइफल्स की वीर नारियों को प्रोत्साहित किया। कहा कि बटालियन के लिए गौरव का पल है। साथ ही अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान से देश की रक्षा हुई और बटालियन का नाम रोशन हुआ। 3 कुमाऊं राइफल्स के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल धीरज कुमार भी मौजूद रहे। वीर नारियों ने राष्ट्रपति के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। 3 कुमाऊं राइफल्स कुमाऊंनियों की सबसे पहली बटालियन है। इसकी स्थापना 1917 में हुई थी। इस बार वर्षभर शताब्दी समारोह के कार्यक्रम चलते रहेंगे। 3 कुमाऊं में सभी जवान कुमाऊंनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें